फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In Nawabganj, youths attacked and beat a policeman.

Farrukhabad News: नवाबगंज में युवकों ने हमला कर सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 14 May 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
In Nawabganj, youths attacked and beat a policeman.
फोटो-53 पुलिस हिरासत में खड़ा सिपाही पर हमला करने का आरोपी। संवाद - फोटो : Archive
नवाबगंज। यूपी 112 में तैनात सिपाही पर एक युवक ने जलती हुई सिगरेट फेंक दी। इस सिपाही उसे थप्पड़ जड़ दिया। युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर सिपाही पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बचने को सिपाही घर में घुसा तो वहां भी युवकों घुस गए और लात-घूंसों से धुनाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। कस्बा में तनाव को देखते हुए कई थानों का फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन

यूपी 112 में तैनात सिपाही विलसन कस्बा निवासी अपने मित्र हिमांशु गुप्ता उर्फ गौरव के साथ बर्तन वाली गली में किसी काम से जा रहा था। रात करीब दस बजे मोहल्ला बरतल निवासी एक युवक ने सिगरेट पीकर सिपाही के ऊपर फेंक दी। इससे गुस्साए सिपाही ने युवक के थप्पड़ जड़ दिया। सादे कपड़ों में होने से युवक सिपाही को पहचान नहीं सका और उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ सिपाही पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से उसे पीट दिया। सिपाही ने भागने का प्रयास किया। इस पर युवकों उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

मोहल्ले में ही एक घर में पुलिस कर्मी की नेमप्लेट लगी देख सिपाही उसी घर में घुस गया। उसके पीछे युवक भी घर में घुस गए। इस दौरान युवक के घर की महिलाएं भी आ गईं। युवक व महिलाओं ने सिपाही को खींचकर कपड़े फाड़ दिए और जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को फोन पर सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और सिपाही को बचाकर अपनी जीप में बैठा लिया। इसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सिपाही से मारपीट करने में पांच युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फोटो-53 पुलिस हिरासत में खड़ा सिपाही पर हमला करने का आरोपी। संवाद

फोटो-53 पुलिस हिरासत में खड़ा सिपाही पर हमला करने का आरोपी। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-53 पुलिस हिरासत में खड़ा सिपाही पर हमला करने का आरोपी। संवाद

फोटो-53 पुलिस हिरासत में खड़ा सिपाही पर हमला करने का आरोपी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed