फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In-laws came to see hospitalized child, beat up mother

Farrukhabad News: अस्पातल में भर्ती बच्चे के देखने आए ससुराली, मां को पीटा

Mon, 26 Aug 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
In-laws came to see hospitalized child, beat up mother
फर्रुखाबाद। निजी अस्पताल में भर्ती मासूम को देखने के बहाने आए ससुरालियों ने उसकी मां को पीट दिया। पीड़िता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। ससुरालियों पर मासूम को छीनने के प्रयास का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना इंदरगढ़ के गांव अगौस निवासी रघुवीर सिंह की पुत्री रमनी (27) का एक साल पहले औरैया के विधूना में विवाह हुआ था। 15 दिन पहले उसने एक पुत्र को जन्म दिया। ससुरालीजन कई माह से आए दिन मारपीट करते थे। पुत्र जन्म के बाद उन्होंने मारपीट कर उसे निकालने की कोशिश की। महिला ने विधूना थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने बच्चा दिलवा दिया। वह मायके आ गई।
विज्ञापन

बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर 10 दिन पहले लोहाई रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार शाम पीड़िता अस्पताल में थी। आरोप है कि उसी समय पति, ननद, सास और एक दोस्त आया। वह बच्चे को देखने के बहाने अंदर घुसे। कमरा बंद कर रमनी की जमकर पिटाई की। इससे उसके काफी चोटें आईं। वार्ड में मौजूद एक अन्य बच्चे के परिजनों ने बचाया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया। रमनी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed