फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In Farrukhabad, 250 soldiers became part of the army to die for the country

फर्रुखाबाद में देश पर प्राण न्योछावर करने के जज्बे से 250 जवान बने सेना का अंग

Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
In Farrukhabad, 250 soldiers became part of the army to die for the country
फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रेजीमेंट सेंटर में परेड का निरीक्षण करते ब्रिगेडयिर हरवीर सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। देश की रक्षा को प्राण न्योछावर करने का जज्बा लेकर सोमवार को 250 जवान पासिंग आउट परेड के बाद सेना का अंग बन गए। जवानों ने सैन्य वेशभूषा में कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट कर सिखलाइट रेजिमेंट के ब्रिगेडियर को सलामी दी। धर्मगुरु की मौजूदगी में ब्रिगेडियर ने जवानों को देेश सेवा की शपथ दिलाई।

फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर के चटर्जी ग्राउंड में सोमवार सुबह नौ माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों की पासिंग आउट परेड हुई। रिक्रूटों के परिवार के लोग अपने सपूत को सेना में शामिल होने के पल देेखने को वहां मौजूद थे। ब्रिगेडियर हरवीर सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। रिक्रूटों ने मैदान में मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी। ब्रिगेडियर ने धर्मगुरु हवलदार मंजीत व सूबेदार कुलवंत सिंह की मौजूदगी में जवानों को शपथ दिलाई। इस दौरान सिखलाइट रेजिमेंट के दंडपाल अमित साधुवान भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को किया पुरस्कृत
प्रशिक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को मुख्य अतिथि व सेना के अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed