फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In broad daylight, miscreants snatched a chain from a woman's neck.

Farrukhabad News: दिनदहाड़े महिला के गले से बदमाशों ने चेन लूटी

Tue, 02 Jun 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
In broad daylight, miscreants snatched a chain from a woman's neck.
फोटो-30 डबरी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे देखते उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार तथा पीड़ित राहुल शुक्ला।
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर डबरी चेकपोस्ट से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से गले से सोने की चेन लूट ली। बेटा बदमाशों से भिड़ गया तो उन्होंने तमंचा निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया। कारतूस गिरने से बदमाश हुल्लापुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दीनदयाल बाग मसेनी चौराहा निवासी राहुल शुक्ला सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से मां अनीता शुक्ला के साथ शाहजहांपुर के जलालाबाद बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। रामगंगा पुल से पहले व चेक पोस्ट से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर राहुल लघुशंका करने के लिए रुका। मां बाइक के पास सड़क किनारे खड़ी थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर अनीता के गले से चेन तोड़ ली । बदमाश भाग पाते तब तक राहुल पहुंच गया और बदमाशों से भिड़ गया। गुत्थम-गुत्था होते ही एक लुटेरे ने तमंचा निकालकर लोड करने का प्रयास किया। इसी दौरान कारतूस सड़क पर गिर पड़ा, जिसे राहुल ने उठा लिया। यह देख सड़क के दूसरी तरफ पंक्चर की दुकान किए गांव सुखियापुर निवासी दुकानदार महावीर भी पहुंच गया। यह हेखकर बदमाश शाहजहांपुर के हुल्लापुर की ओर भाग गए। सूचना पर एएसपी गिरीश कुमार सिंह, सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय और राजेपुर थाने के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अनीता शुक्ला से घटना के संबंध में जानकारी की। राहुल ने बदमाशों के गिरे कारतूस को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस राहुल को साथ लेकर हुल्लापुर की ओर बदमाशों की तलाश में निकल गई। अनीता ने बताया कि राहुल किसी जज की कार चलाता है। पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद के हुल्लापुर क्षेत्र में व डबरी तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

फोटो-30 डबरी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे देखते उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार तथा पीड़ित राहुल शुक्ला।

फोटो-30 डबरी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे देखते उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार तथा पीड़ित राहुल शुक्ला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed