{"_id":"606f3df88ebc3ec4487ae853","slug":"in-against-of-enchrochment-farrukhabad-news-knp622340925","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को चिह्नांकन करते समय हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को चिह्नांकन करते समय हुई नोकझोंक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बन रहा है। रूट पर कई जगह अतिक्रमण के चलते काम रुका है। गुरुवार को अतिक्रमण वाली जगहों की नापजोख करने पहुंचे कानूनगो व लेखपालों से स्थानीय लोगों की नोकझोंक हो गई। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद टीम आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकी।
कलक्ट्रेेट से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग के एक ओर सरकारी कार्यालय व आवास हैं और दूसरी ओर बस्ती है। सड़क के नजदीक से मोहल्ला ग्वालटोली, बाकरगंज जाने को कई छोटे मार्ग हैं। इससे फुटपाथ का निर्माण लटका है। गुरुवार को लेखपाल गौरव अग्निहोत्री, गौरव मिश्रा, कानून गो विजय किशन पांडेय पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने को चिह्न लगाने पहुंचे। मध्य सड़क से बस्ती की ओर किसी
का शौचालय तो किसी के घर की दीवार अतिक्रमण की जद में आ रही है। स्थानीय लोगों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि बस्ती की ओर अधिक जगह ली जा रही है, जबकि सड़क के दूसरी ओर सरकारी भवन होने से कम जगह ली जा रही है। सड़क के दोनों ओर बराबर जगह चिह्नित कर अतिक्रमण हटाए। बाद में पुलिस की सख्ती पर लोग हट गए। टीम ने आगे की प्रक्रिया पूरी की। लेखपाल ने बताया कि नाप हो चुकी है। अब अतिक्रमण हटना है। गड्ढों को भरकर फुटपाथ बनाया जाएगा। फुटपाथ के बाद मोहल्लों को जाने वाले मुख्य मार्ग बनाए जाएंगे। जगह-जगह छोटे मार्गों को बंद कर दिया जाएगा।