फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In a revenge attack, assailants broke into a house and attacked the occupants; a case has been registered against eight people.

Farrukhabad News: रंजिश में घर में घुसकर हमला, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
In a revenge attack, assailants broke into a house and attacked the occupants; a case has been registered against eight people.
कंपिल। रंजिश में दबंगों ने रास्ते में घेरकर युवक से मारपीट की, फिर शाम को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर निवासी कैलाश चंद्र ने दी तहरीर में बताया कि चार दिसंबर की शाम उनका बेटा संजीव बटाई के खेत में आलू की फसल देखने गया था। पास के सरसों के खेत में जानवर घुसने की आशंका पर उसने आवाज लगाई। गांव के संजय ने इसका विरोध किया और संजीव से हाथापाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद संजय ने झूठा मामला बनाने के लिए अपने घर का सामान तोड़फोड़ कर पुलिस को गलत सूचना दी, जिसके चलते पुलिस ने संजीव का 151 में चालान कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में सात दिसंबर को दोपहर में उनका भतीजा अर्जुन जब बाहर से लौट रहा था, तब रामनगर की पुलिया पर अजय, विजय, संजय और संदीप ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा। उसी दिन शाम को आरोपी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर अर्जुन के घर में घुस आए। विरोध करने पर हमलावरों ने अर्जुन के साथ-साथ कैलाश चंद्र, उनके बेटे और पुत्रवधू पर भी हमला कर दिया। इस दौरान अर्जुन, पुत्रवधू नीरज और सूरजभान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि विपक्षी प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय, विजय, अजय, अजय की पत्नी रंजना, संदीप, जीवाराम, उसकी पत्नी ओमा देवी और पुत्रवधू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed