फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In 108 of 434 cases of power theft FR

बिजली चोरी के 434 मुकदमों में से 108 में एफआर

Fri, 06 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर से गांव तक चले बिजली चोरी रोको अभियान के तहत एक माह में 434 लोग
विज्ञापन
बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ दर्ज हुए मुकदमाें में 108 मामलों में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। 29 मुकदमाें में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

शासन के आदेश पर जनवरी से अभियान शहर व ग्रामीण अंचल में शुरू हुआ। करीब एक माह में अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 209 लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र में 129, फतेहगढ़ क्षेत्र में 44 और मऊदरवाजा क्षेत्र में 36 उपभोक्ता हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 209 मुकदमों में से पुलिस ने 108 में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

24 में आरोप पत्र दाखिल किया है। अभी 77 मुकदमाें की विवेचना चल रही। ग्रामीण अंचल में 225 उपभोक्ता बिजली चोरी से जलाते पकड़े गए। इसमें मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 34, नवाबगंज क्षेत्र में 20, जहानगंज क्षेत्र में 18, कमालगंज में 19, कायमगंज में 51, शमसाबाद में 32, कंपिल में 19, मेरापुर में 32 लोग पकड़े गए। इनके खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने जांच के बाद 31 मामलों में आरोप पत्र लगा दिया है। 100 में फाइनल रिपोर्ट लगाई है। 120 मामलों की विवेचना पुलिस कर रही है। इस अभियान के दौरान अमृतपुर और राजेपुर क्षेत्र में कोई भी बिजली चोरी में नही पकड़ा गया है।

47 के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट
शुक्रवार को बिजली चोरी रोको अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 26 और ग्रामीण क्षेत्र में 21 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई है। एसडीओ राहुल बाबू कटियार, एसडीओ शैलेन्द्र सिंह कटियार ने अवर अभियंताओं के साथ शहर के मोहल्ला छावनी, नरकसा, बेवर रोड पर छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में 26 लोग बिजली चोरी में पकड़े गए। इनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मोहम्मदाबाद एसडीओ संतोष प्रसाद ने जेई के साथ मेरापुर क्षेत्र के गांव पाहरापुर मेें छापेमारी की। यहां मदनचंद्र, सतीष, रामानंद, छोटेलाल, दुर्विजय सिंह, मनोज कुमार, गुड्डू, बलवीर, विनोद, अनिल, विष्णु, सोहन सिंह, सुरेश सिंह, अहिवरन, विद्याराम, मुनीम, पंकज, व्यास व भूरे कटिया डाल कर बिजली का उपभोग करते मिले। गांव नूरनगर में रघुवीर व कैलाश बिजली चोरी में कपड़े गए। इनके खिलाफ जेई सत्येन्द्र सिंह ने मेरापुर थाने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed