फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Imitation jewelery round the water on the bride's aspirations

नकली जेवर ने फेरा दुल्हन के अरमानों पर पानी

Thu, 18 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Imitation jewelery round the water on the bride's aspirations

नवाबगंज। नकली जेवर ने चंद घंटों में दुल्हन  के अरमानों पर पानी फेर दिया। नकली जेवर को लेकर हुए जनातियों और बारातियों में विवाद के चलते दूल्हा बारात से खिसक गया। हाथों में मेहंदी रचाए, शादी का जोड़ा पहने कन्या ठगी रह गई। यह वाकया थाना नवाबगंज के गांव बघौना में  हुआ।

विज्ञापन


गांव बघौना के रहने वाले राकेश की बिटिया वीना की बारात बुधवार को एटा जिले के गांव अहरई में  रहने वाले जसवीर लेकर आए थे। बारात आई और स्वागत हुआ। द्वारचार के बाद भांवरों की तैयारी होने लगी। जनाती जसवीर सिंह भांवरों के लिए जेवर मांगकर ले आए ।
विज्ञापन


महिलाओं ने देखा तो जेवर नकली होने की बात सामने आई। इस पर  राकेश कुमार ने आपत्ति जताई। इसको लेकर जनातियों और बारातियों में  विवाद होने लगा।  कहासुनी बढ़ती  देखकर बाराती खिसकने लगे। इसके बाद गांव के पूर्व प्रधान इंद्रसेन यादव और पड़ोसी गांव के प्रधान अनोखेलाल ने पंचायत करने का प्रयास किया। इसी दौरान दूल्हा भी बारात से खिसक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने निर्णय लिया कि दूल्हा का पिता असली जेवर लेकर आएगा। असली जेवर लाने के बहाने दूल्हा का पिता भी खिसक लिया। दूल्हे के पिता ने फोन पर सूचना  दी कि अब वह न असली जेवर लाएगा और न ही बेटे की शादी करेगा। इस पर दुल्हन के अरमान टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed