{"_id":"5dfd0a328ebc3e87cc2f0fee","slug":"imam-submitted-memorandum-in-protest-against-the-citizenship-amendment-act-farrukhabad-news-knp5334602130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन के विरोध में जुमे की नमाज के बाद इमाम ने सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन के विरोध में जुमे की नमाज के बाद इमाम ने सौपा ज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद के बाहर एसडीएम अमित आसेरी से वार्ता करते इमाम व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
फोटो 1
ऩागरिकता संशोधन कानून के विरोध में इमाम ने सौंपा ज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद दिए ज्ञापन में 300 से अधिक के थे हस्ताक्षर
-जामा मस्जिद के पास एसडीएम भारी फोर्स के साथ रहे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामा मस्जिद के पेश इमाम ने जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर कराकर एसडीएम अमित आसेरी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का है। धर्म निरपेक्ष देश में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके बाद सभी नमाजी अपने अपने घरों को चले गए। नमाज के दौरान एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद के बाहर मुस्तैद रहे।
शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद के गेट पर काला झंडा लगाकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया गया। इसकी जानकारी पर एसडीएम अमित आसेरी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद पहुंच गए। नमाज पढ़कर बाहर निकलने के बाद पेश इमाम हाफिज शाहनूर ने करीब 300 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर किया हुआ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें राष्ट्रपति से अपील की कि वह इस कानून को खुद संज्ञान में लेकर समाप्त करे। इस कानून से संविधान की मूल संरचना नष्ट हो जाएगी। संविधान में सभी धर्मों के लोगों के साथ समान व्यवहार करने की वचनबद्धता है। इमाम ने कहा कि ये कानून धर्म की बुनियाद पर देशवासियों को बांटकर नफरत फैलाने वाला है। इस दौरान जाकिर हसन खाँ, शहरोज बहादुर एडवोकेट, अहसन खाँ एडवोकेट, राका मंसूरी, मतलूब उर्फ भैया, पापा खाँ, अकील लाला, रिहान खाँ, फरहान खाँ, आसिम खाँ, कमर अली, गुड्डू मौजूद रहे।