फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal parts of 11 buildings will be demolished

ंद्रा चश्मे वाले सहित 11 भवनों का अतिक्रमण ढहाने का आदेश

Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Illegal parts of 11 buildings will be demolished
शहर के विकास नगर बढ़पुर में 11 भवनों के अवैध हिस्से गिराए जाएंगे। विनियमितीक्षेत्र प्राधिकारी ने भवन स्वामियों को एक सप्ताह में खुद अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद नगर पालिका के माध्यम से अवैध हिस्सा गिरवाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर की विकास कॉलोनी विनियमिती क्षेत्र से लेआउट पास कराए बिना बनाई गई है। यहां के कुछ पुराने भवनों के ही नक्शे पास कराए गए हैं। तीन नवंबर 2020 को विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ने मोहल्ले के भवनों का निरीक्षण कर नियत प्राधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट को आख्या (रिपोर्ट) दी थी।
विज्ञापन

इसमें 69 भवनों में अगले और पिछले हिस्से में जगह (सेटबैक) न छोड़ने और गली की सार्वजनिक भूमि पर छज्जा निर्माण कराने का आरोप है। इस रिपोर्ट के आधार पर इस पर नियत प्राधिकारी विनियमिती क्षेत्र अशोक कुमार मौर्य (सिटी मजिस्ट्रेट) 69 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। 11 भवन स्वामियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विनियमिती क्षेत्र प्राधिकारी ने इन भवनों में मानकों के विपरीत निर्माण और गली में निकले छज्जे को अवैध घोषित कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सभी को एक सप्ताह में खुद अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
इसके बाद ईओ नगरपालिका के माध्यम से अवैैैध निर्माण ध्वस्त कराया जाएगा। ध्वस्तीकरण पर होने वाला खर्च भवन स्वामियों से वसूला जाएगा।
राजीव कनौजिया, शिवओम दीक्षित, संजीव कुमार, राजन, सुभाष गंगवार, जितेंद्र सिंह, शिवम रस्तोगी, सूबेदार, राजीव कटियार, सूबेदार कर्मवीर, चंद्रा चश्मे वाले।

वर्जन
विकास नगर का लेआउट पास नहीं है। कुछ भवनों के ही नक्शे बनवाए गए हैं। ज्यादातर भवनों के नक्शे पास नहीं कराए गए। पिछले दिनों 69 भवन स्वामियों को नोटिस भेजे गए थे। इनमें कुछ जवाब दे चुके हैं, कुछ की तारीखें लग रही हैं। 11 भवन स्वामियों ने जवाब नहीं दिया और न ही पैरवी की। उन भवनों के अवैध हिस्से ध्वस्त किए जाएंगे।
- अशोक कुमार मौर्य, विनियमितीक्षेत्र प्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed