फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal nursing homes, five pathology and six clinics sealed

Farrukhabad News: अवैध नर्सिंगहोम, पांच पैथोलॉजी और छह क्लीनिक किए गए सील

Thu, 10 Oct 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal nursing homes, five pathology and six clinics sealed
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। एसीएमओ ने बुधवार को दूसरे दिन भी झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया। शहर के मसेनी चौराहे के निकट संचालित अवैध नर्सिंगहोम सील किया। इसके बाद मंझना व शमसाबाद में अवैध रूप से चलते मिले झोलाछापों के छह क्लीनिक व पांच पैथोलॉजी सील किए गए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने मसेनी चौराहे से झोलाछापों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। वहां द्वारिकाधीश हास्पिटल पहुंचे और संचालक से पंजीकरण प्रपत्र मांगे। कागज न दिखाने पर हास्पिटल सील कर दिया। उन्होंने बताया कि कोई मरीज मौके पर नहीं मिला। इसके वह चिलसरा रोड पर पहुंचे। भनक लगते ही झोलाछाप दुकानें बंद कर भागने लगे। वहां एसीएमओ ने चांसी बंगाली, अमजद, अनुज क्लीनिक, जनता पैथोलॉजी, देवेंद्र क्लीनिक सील किया।
विज्ञापन

इस दौरान झब्बू सिंह ने तो खुद को ही क्लीनिक के अंदर बंद कर लिया। एसीएमओ ने जब अपना ताला डाला तो झब्बू सिंह ने फोन किया और खुद को बाहर निकालने की बात कही। तब उसे निकाला गया। सीएचसी शमशाबाद के सामने जनता पैथोलॉजी बंद मिलने पर एसीएमओ ने अपना भी ताला लगवा दिया। मंझना अनुज क्लीनिक, देवेंद्र कुमार की क्लीनिक व एक बंगाली डॉक्टर का क्लीनिक चेक किया। मौके पर कोई डॉक्टर न मिलने पर तीनों क्लीनिक सील कर दिये। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि कई झोलाछाप मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि एक अपंजीकृत नर्सिंगहोम, पांच लैब व छह क्लीनिक सहित कुल 14 प्रतिष्ठान सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed