{"_id":"64481bd553bf4fba6f020dd8","slug":"illegal-arms-making-factory-caught-three-vicious-arrested-farrukhabad-news-c-12-1-198829-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, तीन शातिर गिरफ्तार
Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव में मांग को लेकर कटरी में तमंचे बना रहे तीन शातिरों को एसओजी व कंपिल पुलिस ने संयुक्त अभियान में दबोच लिया। मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर तमंचों की मांग होने लगी। कंपिल क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी प्रेम सिंह, जनपद बदायूं थाना उसैत गांव धस नगला निवासी राजीव, गांव बेतन नगला निवासी सनोज गांव किंदर नगला के पास गंगा की कटरी में बांध के पास तमंचे बना रहे थे। मंगलवार की सुबह एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी, एसओ कंपिल ने फोर्स के साथ दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना प्रेम सिंह इससे पहले भी अवैध शस्त्र बनाने में कई बार जेल जा चुका है। वह निकाय चुनाव में तमंचों की मांग पर तैयार कर आसपास के जनपदों में चार से पांच हजार रुपये में अपने अन्य साथियों की मदद से बिक्री करता था।
शातिरों के पास से 22 बने व 13 अधबने तमंचे, फर्मा, वेल्डिंग वायर, लोहा काटने की आरी, 23 लोहे की पत्तियां, एक रेती, औजारों को धार देने वाली सिल्ली, 2 हथौड़े, 5 पैंचकस, चार लोहे की रॉड, आठ बोल्ट, एक कारतूस, तीन खोखा, पांच लोहे की नाल और 210 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
-- --