फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Iklakh Khan became the president, Rakesh Saxena became the city general secretary.

Farrukhabad News: इकलाख खां अध्यक्ष, राकेश सक्सेना बने नगर महामंत्री

Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Iklakh Khan became the president, Rakesh Saxena became the city general secretary.
फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से हाजी इकलाख मोहम्मद को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। राकेश सक्सेना को महामंत्री, रामजी पाठक को संयुक्त महामंत्री के साथ ही राजन राय जौली राजपूत को कोषाध्यक्ष बनाया गया।रविवार को रेलवे रोड स्थित अनंत होटल में व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में नगर व खाद एवं बीज कमेटी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने जिला खाद एवं बीज व्यापार मंडल की कमाल योगेंद्र प्रकाश आर्य को सौंपी। महेंद्र सिंह शाक्य को महामंत्री, प्रमोद शाक्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष हाजी इकलाख खां ने युवा नगर कमेटी की घोषणा कर दी। अंकुर श्रीवास्तव को युवा कमेटी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। हिमांशु गुप्ता, रोशन कश्यप को नगर महामंत्री, गोपाल कश्यप को नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा की गैर मौजूदगी चर्चा कर विषय रही। संजीव मिश्रा ने बताया कि वह अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, राजू गौतम, नरेश पालीवाल, अनुपम रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed