फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   IG dismisses appeal of five sacked soldiers

बर्खास्त पांच सिपाहियों की अपील आईजी कर दी खारिज

Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
IG dismisses appeal of five sacked soldiers
फर्रुखाबाद। ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के फरार होने के प्रकरण में बर्खास्त पांच सिपाहियों की अपील आईजी जोन ने खारिज कर दी हैं। अब बर्खास्त सिपाही एडीजी जोन के यहां अपील करेंगे।
विज्ञापन

जनपद गाजियाबाद के थाना टीपी नगर के मोहल्ला बेरापुर निवासी बदन सिंह बद्दो को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसे फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

27 मार्च 2019 को बदन सिंह की गाजियाबाद कोर्ट में पेशी थी। पुलिस लाइन के दरोगा देशराज त्यागी, दीवान संतोष कुुमार, सिपाही सुनील कुमार, ओमवीर सिंह, राजकुमार व चालक भूपेंद्र सिंह उसे लेकर गाजियाबाद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय वह लोग मेरठ में रुक गए। जहां बदन सिंह बद्दो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले की रिपोर्ट मेरठ के टीपी नगर थाने में दर्ज हुई।
तत्कालीन एएसपी त्रिभुवन सिंह ने प्रकरण की जांच में सभी पुलिस कर्मियों को दोषी बताकर रिपोर्ट एसपी को दी थी। इस रिपोर्ट पर आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने दरोगा देशराज त्यागी को बर्खास्त कर दिया था।
दरोगा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। यह कार्रवाई उनके सेवानिवृत्त होने से चंद घंटे पहले की गई। इस प्रकरण में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने 18 अगस्त को चालक सहित पांचों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया था।

बर्खास्तगी के खिलाफ पांचों सिपाहियों ने आईजी जोन मोहित अग्रवाल के यहां अपील दायर की थी। सुनवाई के बाद आईजी ने यह अपील को खारिज कर दी। इसकी पत्रावली फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed