फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If you want to avoid cold, then you have to bring a quilt from home

ठंड से बचना है तो घर से रजाई लाना होगा

Sun, 27 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
If you want to avoid cold, then you have to bring a quilt from home
लोहिया अस्पताल में वार्ड में घर से लाई रजाई ओढ़े लेटे मरीज। - फोटो : FARRUKHABAD
ठंड से बचना है तो घर से रजाई लाना होगा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अस्पतालों में बीमार लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए बाहरी कपड़ों को लाना प्रतिबंधित होता है मगर लोहिया अस्पताल में यदि भर्ती हुए हैं, तो पर्याप्त कंबल नहीं मिलेंगे। इसलिए घर से ही रजाई लाकर गुजारा होगा। शनिवार देर रात जब अस्पताल के वार्डों का जायजा लिया, तो हर मरीज अपनी रजाई ही ओढ़े नजर आया।
शनिवार रात 9.58 बजे पोस्ट डिलीवरी वार्ड में बेड नंबर 19, 20 और 24 पर मरीज भर्ती दिखे। यह तीनों मरीज घरों से लाई रजाई ओढ़े लेटे थे। हरदोई जिले के सवायजपुर के एक मरीज के तीमारदार ने बताया, घर से कपड़े ले आए हैं। एक कंबल मिला है।
विज्ञापन

अस्पताल की पहली मंजिल पर जनरल वार्ड एफ-दो आर्थो वार्ड में रात 10.02 बजे कई मरीज भर्ती दिखे। यहां अधिकतर दुर्घटना समेत अन्य में हड्डी टूटने आदि के मरीज थे। इनके पास भी घर से लाई हुई रजाई ही थीं। एक-एक कंबल ही इन्हें मिले थे। कई आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के कपड़े काफी गंदे भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कंबल की कोई कमी नहीं है। मरीज जब अस्पताल आता है, जो खुद अपने कपड़े लेकर आता है। इसीलिए वह कंबल नहीं लेता। गंदे कपड़े न आएं और तीमारदार वार्ड में न लेटें, इसको दिखवाया जाएगा। -कैलाश दुल्हानी, सीएमएस, महिला लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed