फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the wheat procurement is done in the purchase, then the paddy will be able to sell it only

सरकारी खरीद में गेहूं देने वाले किसानों को धान के लिए नहीं कराना होगा पंजीकरण

Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
If the wheat procurement is done in the purchase, then the paddy will be able to sell it only
धान की सरकारी खरीद का किसानों को पूरा फायदा मिले इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिवों को धान खरीद के लिए किसानों में प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। जिन किसानों ने इस वर्ष सरकारी खरीद में गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें धान बेचने के लिए फिर पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामनरेश ने सातनपुर, मोहम्मदाबाद, कायमगंज व कमालगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि सभी मंडियों व उपमंडियों, सार्वजनिक स्थलों पर धान खरीद के लिए बैनर व फ्लैक्स लगवाए जाएं। इनमें धान की खरीद के नियमों आदि की जानकारी मुद्रित कराई जाए।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री करने वाले किसानों को पंजीयन प्रपत्र के साथ खतौनी, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छाया प्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। पंजीयन में कुल रकबे के साथ ही बोए गए धान का रकबा भी अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सत्यापन तहसील द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही धान खरीद केंद्र प्रशासन द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। सरकार की मंशा है कि बिचौलियों को धान बेचने के बजाय किसानों को सरकारी खरीद का पूरा मूल्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed