फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the bridegroom's feet faltered, the bridegroom returned the procession.

दूल्हे के पैर लड़खड़ाए तो दूल्हन ने लौटा दी बरात

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
If the bridegroom's feet faltered, the bridegroom returned the procession.
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। शादी में दूल्हे के पैर लड़खड़ाए तो दुल्हन और उसके परिजनों को दूल्हे के शराब के नशे में होने का शक हो गया। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। समझाने पर भी वह नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष थाने पहुंच गया। वहां लेनदेन का सामान वापस करने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बरात लौट गई।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी बेकरी कर्मी ने बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुठरी निवासी युवक के साथ तय की थी। युवक पंजाब के बठिंडा में बेकरी चलाता है। सोमवार सुबह बरात लेकर दूल्हा रोशनाबाद पहुंचा। नाश्ते के बाद शाम को निकाह की तैयारी चल रही थी। इस बीच दूल्हे की चाल गड़बड़ देख परिजनों को उसके शराब के नशे में होने का शक हुआ। जानकारी होने पर दुल्हन ने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन व उसके परिजनों को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर बराती लौट गए।
विज्ञापन

रात को दूल्हा और उसके परिजन नवाबगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें शमसाबाद थाने जाने की सलाह दी। मंगलवार सुबह दूल्हा व उसके परिजन शमसाबाद थाने पहुंचे। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों भी थाने बुलाया। दोनों पक्षों के कुछ अन्य लोग भी थाने पहुंचे। दहेज आदि का सामान वापस करने की बात पर समझौता हो गया। दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात लेकर लौट गया। दूल्हे ने नशा करने के आरोप को गलत बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष जुगल किशोर पाल ने बताया कि समझौते से दोनों पक्ष संतुष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed