फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If fireworks are found in large numbers in homes, action will be taken

Farrukhabad News: घरों में अधिक संख्या में पाई गई आतिशबाजी तो कार्रवाई

Fri, 04 Oct 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
If fireworks are found in large numbers in homes, action will be taken
कमालगंज। सराफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सीओ ने कहा कि घरों में अधिक संख्या में आतिशबाजी रखी पाई गई तो कार्रवाई होगी। व्यापारियों को दुकानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर थाना परिसर में एसडीएम सदर रजनीकांत पांडे, सीओ रविंद्र नाथ राय व प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने व्यापारियों के साथ बैठक की। सीओ ने सराफा व्यापारियों से कहा कि वह दुकान पर चोरी का माल न खरीदें, बल्कि बेचने आए लोगों की सूचना पुलिस को दें। अगर व्यापारी बड़ी रकम बैंक में जमा करने जाता है तो वह थाने से सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मांग सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घरों में अधिक मात्रा में आतिशबाजी रखी पाई गई तो गृहस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी बेचने वाले दुकानदार अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें। कस्बे में स्थित बैंकों के शाखा प्रबंधकों से कहा कि कैश वैन आने के बाद रुपयों के आदान- प्रदान के समय गार्ड को सतर्क रखें। बैंक के सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश वैन के कैमरे भी हमेशा चालू रहें। बैंक व एटीएम में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। रेलवे तिराहे पर जन सहयोग से पुलिस सहायता केंद्र बनवाने को लेकर चर्चा हुई। ध्रुवप्रकाश मिश्रा, पंकज गुप्ता, कृष्णमुरारी, राजेश वर्मा, कमल चौरसिया, नरेश गुप्ता, गौरव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed