फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If a student does not come to school for three days, a call team will be sent to call him

Farrukhabad News: तीन दिन विद्यार्थी नहीं आया स्कूल तो बुलावा टोली जाएगी बुलाने

Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
If a student does not come to school for three days, a call team will be sent to call him
फर्रुखाबाद। सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग बेहद गंभीर है। अब अगर तीन दिन तक विद्यार्थी बिना किसी कारण स्कूल नहीं आया तो बुलावा टोली उसके घर जाएगी। अभिभावकों से बच्चे को स्कूल न भेजे जाने का कारण पूछेगी। छह या उससे अधिक दिन तक अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक उसके घर जाकर संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने परिषदीय स्कूलों में कम से कम 75 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन तक बच्चे के बिना कारण विद्यालय न आने पर बुलावा टोली उनके घर जाकर कारण जानेगी। कोई बच्चा छह या इससे ज्यादा दिन तक अनुपस्थित रहता है तो प्रधानाध्यापक उसके घर जाकर संपर्क करेंगे। यही नहीं जिलों में सर्वाधिक व न्यूनतम उपस्थिति वाले 10-10 स्कूलों की सूची तैयार कर जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने को सघन निरीक्षण करें। 10 से अधिक दिन तक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग शिक्षक-अभिभावक बैठक में कराई जाएगी। 30 दिन से अधिक दिनों तक अनुपस्थित रहने और नैट मूल्यांकन में 35 से कम अंक मिलने पर बच्चे के अभिभावक की काउंसलिंग भी होगी। ऐसे बच्चों को ड्रॉप आउट मानते हुए उनकी उपचारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
शासन के आदेश से सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही प्रधानाध्यापकों को भी अवगत करा दिया है। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने को सख्ती से कहा है। गौरतलब है कि जनपद के 1576 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.82 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। - गौतम प्रसाद, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed