फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   IAS trainee falls ill, treated at Lohia HospitalIAS trainee falls ill, treated at Lohia Hospital

Farrukhabad News: प्रशिक्षु आईएएस बीमार, लोहिया में चला इलाज

Sun, 16 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
IAS trainee falls ill, treated at Lohia HospitalIAS trainee falls ill, treated at Lohia Hospital
फोटो-17, संकिसा गेस्ट हाउस में बीमार होने के बाद सोफा पर बैठे प्रशिक्षु आईएएस अक्षय। स्रोत: कर्
फर्रुखाबाद। जिले में आई प्रशिक्षु आईएएस की टीम में शामिल केरल निवासी एक प्रशिक्षु की शुक्रवार रात दस्त होने पर हालत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से रात में ही संकिसा गेस्ट हाउस से मोहम्मदाबाद अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एमओआईसी के साथ लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर शनिवार तड़के वह वापस चले गए। मूल रूप से केरल प्रांत के निवासी अक्षय (31) आईएएस हिमाचल प्रदेश के मसूरी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। जिले में आई 12 सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस की टीम में वह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम टीम के सदस्य संकिसा गेस्ट हाउस में रुके थे। वहां अक्षय को दस्त होने लगे। इसकी सूचना मिलते ही रात करीब 12 बजे एंबुलेंस पहुंची। उन्हें मोहम्मदाबाद सीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद एमओआईसी डॉ. गौरव यादव, डॉ. प्रशांत सेंगर के साथ देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर के रूम में रातभर इलाज चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रात में ही सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा और हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय ने उनका हालचाल जाना। शनिवार तड़के हालत में सुधार होने पर वह चले गए। ईएमओ डॉ. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षु आईएएस का कई दिन से खानपान समय पर नहीं हो पा रहा था। कई बार चाय पी ली थी। इसीलिए दस्त होने से अधिक कमजोरी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed