फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   I will join my hands looking at the moon and break the fast of Karva Chauth...

Farrukhabad News: चांद को देख के हाथ मैं जोड़ू, करवा चौथ का व्रत मैं तोड़ू...

Sat, 11 Oct 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
I will join my hands looking at the moon and break the fast of Karva Chauth...
फोटो- 29, छलनी से चांद को देखतीं सुहागिनें। संवाद
फर्रुखाबाद। घर की छतों पर सोलह श्रृंगार में सजी सुहागिनों ने चांद का पूजन कर चलनी से साजन के दीदार किए। इसके बाद उनके हाथों से पानी पीकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा। चांद निकलते ही बच्चों ने खूब आतिशबाजी की।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंदिरों में पूजा कर पति की लंबी उम्र मांगी। करवाचौथ को लेकर सुहागिनें कई दिनों से तैयारियों में जुटी थीं। ब्यूटी पार्लर से लेकर कॉस्मेटिक की दुकानों में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। शुक्रवार को करवा चौथ को लेकर सुबह से ही सुहागिनों ने निर्जला व्रत शुरू कर दिया। दोपहर बाद महिलाओं ने पकवान बनाए।
विज्ञापन

इसके बाद सोलर शृंगार कर पूजन की तैयारी में लग गईं। छतों पर पूजन करने के लिए महिलाओं ने चौक (रंगोली) बनाया। दिन ढलते ही सुहागिनें छतों पर चढ़कर चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, वैसे-वैसे दुल्हन की तरह सजी-धजी महिलाओं में चांद निकलने की बेताबी बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही चांद निकला तो बच्चों ने आतिशबाजी छुड़ानी शुरू कर दी। चांद निकलते ही सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी से पति का चेहरा देखा। पति ने पत्नी का मुंह मीठा कराकर पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। सुहागिनों ने पति के साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

पतियों ने दिए उपहार

रेलवे रोड स्थित श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर, मठिया देवी मंदिर व श्री शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में दर्शन करने के लिए विवाहित जोड़ों की भीड़ नजर आई। करवा चौथ पर पतियों के हाथों उपहार पाकर पत्नियों के चेहरे खिल गए। किसी ने सोने की अंगूठी, चांदी की पायल तो किसी ने मोबाइल आदि गिफ्ट किए। उपहार मिलते ही पत्नी के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed