फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   I am unconscious in the bank to deposit Rs 3500

3500 रुपये जमा करने आई महिला बैंक में बेहोश

Thu, 17 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
I am unconscious in the bank to deposit Rs 3500
बेहाोश्‍ा हुइऱ्ई म‌िहहिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
3500 रुपये अपने खाते में जमा करने के लिए सुबह से लाइन में लगी महिला जब कैशियर के पास पहुंची तो कैशियर ने नोट जमा करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर महिला अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। यह देखकर वहां मौजूद उपभोक्ताओं और बैंक कर्मचारियों मेें हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने महिला के चेहरे पर पानी की छींटे मारे। उसके होश में आने पर शाखा प्रबंधक ने महिला से नोट लेकर खाते में जमा कराए। कसबा की रहने वाली सियादेवी (55) का आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में खाता है। 500 व 1000 रुपये के नोट बंद होने के कारण वह 3500 रुपये खाते में जमा करने के लिए तीन दिन से रोजाना बैंक आती और लाइन में लगती है लेकिन उसके रुपये जमा नहीं हो सके।
विज्ञापन


गुरुवार को वह सुबह 3500 रुपये लेकर बैंक पहुंची और लाइन में लग गई। दोपहर बाद वह बैंक के अंदर रुपये लेकर पहुंची। उसने कैशियर को 3500 रुपये जमा करने के लिए दिए। कैशियर ने रुपये जमा करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर महिला वहीं पर रोने लगी और कैशियर से मिन्नत करने लगीं लेकिन कैशियर ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला रोते रोते वहीं गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। आनन फानन में पुलिस कर्मी पानी लेकर आए और महिला के चेहरे पर पानी के छींटे मारे। उसके होश आने पर पुलिस कर्मी महिला को शाखा प्रबंधक के पास लेकर गए।


शाखा प्रबंधक ने महिला से रुपये लिए और उसके खाते मेें जमा करा दिए। शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर ने बताया कि कैशियर को नोट बदलने के लिए लगाया गया था। रुपये जमा करने के लिए दूसरे लिपिक की ड्यूटी थी। महिला के नोट जमा करा दिए गए है। शाम तक 11 लाख रुपये भुगतान किया गया। इसका एटीएम भी बंद रहा। शाखा प्रबंधक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि कैश नहीं था। सिर्फ रुपये जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed