फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hymns sung by the second day of Chaitra Navratri , Due forehead

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन गाए भजन, टेका माथा

Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hymns sung by the second day of Chaitra Navratri , Due forehead
चैत्र मास नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को भी मंदिरों में मेले जैसा
विज्ञापन
वातावरण रहा। मंदिरों में महिलाओं ने भजन गाकर देवी मां को मनाया। मंदिरों में माथा टेक भक्तों ने मनौती मांगी गई। नवरात्र पर्व पर सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। यह देर शाम तक चलता रहता है। भव्य रूप से सजे मंदिर शाम को अलग छटा बिखेरते हैं। रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर, गुरुगांव देवी मंदिर, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग स्थित शीतला देवी मंदिर

और वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर में नवरात्र की द्वितीय शक्ति मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने नारियल व श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाकर मां की आराधना की। गुरुगांव देवी मंदिर में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर देवी गीत गाए और जमकर नृत्य किया। मंदिर परिसर के अंदर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। घरों में भी पूरे उमंग और उत्साह के साथ मां ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना की गई।

मां दुर्गा की शोभायात्रा में झूमे भक्त
नवरात्र शुरू होते ही देवी मां की शोभायात्राएं निकलना शुरू हो गई हैं। रविवार को पांडेश्वरनाथ मंदिर से भव्य रूप से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवा डीजे व ढोल की धुनों पर जमकर थिरके। छात्र युवा परिषद की ओर से रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर से सायं मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे बज रहा था। इसके पीछे भगवान गणेश और मां दुर्गा के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। ढोल नगाड़ों और डीजे की धुनों पर

युवा थिरकते हुए चल रहे थे। सभी के होठों पर मैया के जयकारे थे। शोभायात्रा रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, किराना बाजार और पक्कापुल से होते हुए गुरुगांव देवी मंदिर पहुंची। यहां स्वरूपों की आरती उतारने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गोपाल अग्निहोत्री, राहुल अग्निहोत्री, रुद्र अग्निहोत्री, वरुण दुबे, अमन तिवारी और उत्कर्ष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed