{"_id":"66d0ff5135640d8cf8027844","slug":"husband-hangs-himself-after-dispute-with-wife-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114955-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी से मोबाइल पर बातचीत के दौरान हुए विवाद में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजाबा निवासी शिवांक उर्फ संजू सक्सेना (22) की दो माह पहले जनपद औरैया थाना व कस्बा बिधूना निवासी सोनी से शादी हुई थी। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई हुई थी। पति पत्नी में कई दिनाें से मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद हो रहा था। बुधवार रात को शिवांक ने पड़ोसी दोस्त निखिल से मोबाइल मांगा और घर आकर पत्नी सोनी से बात करने लगा।
बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। शिवांक ने कमरा अंदर से बंद किया और होम थियेटर पर गाना बजाने लगा। इसी दौरान शिवांक ने दुपट्टे व बेल्ट को जोड़कर कमरे के कुंडे में फंदा लगाया और उस पर लटक गया। निखिल काफी देर बाद मोबाइल मांगने के शिवांक के घर आया। शिवांक का कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कमरे से कोई उत्तर नहीं मिला। परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
खिड़की से झांककर देखा तो शिवांक को फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शिवांक को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां सरोजनी देवी, पिता शिवनाथ सक्सेना, भाई सुभाष, अरुण, अनुराग व बहन संध्या का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में शिवांक की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि पत्नी से मोाबइल पर बातचीत के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।