{"_id":"6373d5ec2061f9391616a5ee","slug":"husband-arrested-in-dowry-murder-farrukhabad-news-knp7284966115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज हत्या में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छह आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
कन्नौज थाना ठठिया के गांव जनेरी निवासी रामकिशोर ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंअरापुर निवासी बहनोई आकाश, उनके भाई अशोक, आदित्य, जगपाल, भाभी रीना, रिंकी, सीमा के खिलाफ 11 नवंबर को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि बहन आशा देवी की सात दिसंबर 2015 को आकाश के साथ शादी की थी। कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर आशा को प्रताड़ित करने लगे।
तीन वर्ष पहले आशा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
बहन ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट में ससुरालीजनों ने बहन से समझौता कर लिया था। 11 नवंबर की रात को बहन का शव दरवाजे के बाहर पड़ा मिला था।
उसे जहर देकर मारा गया था। पुलिस ने दहेज हत्या में आरोपी पति आकाश को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।