{"_id":"33d8dee5816288688de24eecc354f632","slug":"husanpur-nauknda-temple-statues-honor-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैनपुर नौखण्डा मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनपुर नौखण्डा मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनपुर नौखण्डा स्थित मंदिर में रविवार को मूर्तियाें की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
की गई। इस दौरान शोभायात्रा में भक्त जमकर झूमे। गंगातट पर मूर्तियों का
विधिविधान से पूजन किया गया। हुसैनपुर नौखण्डा स्थित मंदिर में हवन यज्ञ व
वेद मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पंडित विष्णु
नारायण ने वैदिक रीति से मूर्तियों का पूजन अर्चन किया। इस दौरान हुए यज्ञ
में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं।
इसके बाद शोभायात्रा में बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा में जयकारे लगाते भक्त ठंड की परवाह न करते हुए बढ़े जा रहे थे। बैंड की धुन पर बज रहे गीतों से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा हुसैनपुर नौसारा, फतेहगढ़ होते हुए पांचालघाट स्थित गंगातट पर पहुंची। यहां प्रतिमाओं को गंगास्नान कराया गया। यहां से शोभायात्रा वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची। हवन पूजन के बाद मंदिर में मां दुर्गा, हनुमान जी, जखई महाराज आदि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पुजारी दुर्विजय, विनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र, प्रमोद कुमार आदि ने व्यवस्था देखी। दीपू, रामवीर, जितेन्द्र कुमार, राम स्वरूप श्रीवास्तव, अवधेश, गोलू, संदीप कुमार, छोटू आदि मौजूद रहे।