{"_id":"66048c419bfa2fcc410db6e4","slug":"hurt-by-husbands-beating-wife-commits-suicide-by-hanging-herself-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109741-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पति की पिटाई से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पति की पिटाई से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कंपिल। पति की पिटाई से आहत महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़कर महिला का शव फंदे से उतारा गया। पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया। पति मौके से फरार हो गया। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव पुरारी निवासी अतुल जाटव ने छह वर्ष पहले गांव सिकंदरपुर खास निवासी उर्मिला (23) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसके चार वर्ष का पुत्र कृष्णा व छह माह की बेटी गुड्डी है। मंगलवार शाम अतुल शराब के नशे में घर आया। इस पर उर्मिला का पति अतुल से विवाद हो गया। अतुल ने उर्मिला के थप्पड़ मार दिया।
ससुर रामलखन ने बीच बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। पिटाई से आहत उर्मिला ने कमरे के कुंडे में दुपट़्टे से फंदा लगाया और लटक गई। काफी देर तक उर्मिला कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुर रामलखन ने उसको आवाज लगाई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जंगले से झांक कर देखा तो उर्मिला को फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन
रामलखन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मौका देखकर अतुल वहां से भाग गया। सूचना पर गांव सिकंदरपुर खास निवासी पिता लालाराम प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्री उर्मिला की हत्या करने का आरोप लगाया। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।