फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hunger strike begins for construction of dam on river Ganga

Farrukhabad News: गंगा नदी पर बांध निर्माण के लिए भूख हड़ताल शुरू

Fri, 31 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike begins for construction of dam on river Ganga
फोटो- 2 ढाईघाट पर गंगा के किनारे बांध बनवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बाढ़  पीड़ित। संवाद - फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
शमसाबाद। गांवों को गंगा की कटान से बचाने के लिए बांध बनाने की मांग को लेकर चल रहे धरने में चौथे दिन 14 लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक बांध निर्माण की घोषणा नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ढाई घाट गंगा तट पर गंगा बांध संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार राठौर और राजपाल यादव के नेतृत्व में बांध निर्माण की मांग को लेकर धरना चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा कटान से लगातार जमीन और मकान कट रहे हैं। इससे सैकड़ों परिवार विस्थापन की कगार पर पहुंच गए हैं। इसी समस्या को लेकर 26 अक्तूबर से धरना शुरू किया गया था।
विज्ञापन

अब रामकुमार राठौर व राजपाल यादव के साथ 14 लोग भूख हड़ताल पर भी बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो तीन दिन बाद जल समाधि में बैठ जाएंगे। उधर, धरने में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव पहुंचे, उन्होंने धरना देने वालों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठने वाले इंद्रपाल, सत्येंद्र कुमार, अवनीश मिश्रा, अटल बिहारी, कन्हैया, बलबीर, वीरपाल, जगपाल, कश्मीर सिंह, प्रांशु यादव, रोहित यादव, विक्रम सिंह, दीनदयाल गौतम, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed