{"_id":"609023e78ebc3ebd065ac43d","slug":"hungama-farrukhabad-news-knp6265670108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
नवाबगंज। मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर हंगामा कर दिया। बीडीओ ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद मानदेय दिए जाने पर हंगामा बंद हुआ।
मतगणना में रात की ड्यूटी करने के बाद कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह 8.30 बजे बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता से मानदेय के रुपये की मांग की। इस पर बीडीओ ने कहा कि अभी मानदेय के रुपये नहीं मिलेंगे। इस पर कर्मचारी एकत्र होकर हंगामा करने लगे।
कर्मचारियों को हंगामा करते देखकर बीडीओ अपने कक्ष में जाकर बैठ गए। कर्मचारी नारेबाजी करने लगे। इस पर बीडीओ ने अधिकारियों को कर्मचारियों के हंगामा करने की जानकारी दी। कर्मचारी उनके कक्ष के बाहर ही बैठ गए। लगभग दस बजे बीडीओ ने मानदेय वितरित करने का आदेश दिया। इसके बाद हंगामा बंद हुआ और कर्मचारी मानदेय लेकर अपने घर चले गए। इस दौरान मतगणना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ। सुबह की शिफ्ट में आए कर्मचारी मतगणना के कार्य में लगे रहे।