फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hsdtaal ki tayaari

विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारियों आज से करेंगे हड़ताल, प्रशासन हुआ अलर्ट

Sun, 04 Oct 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
hsdtaal ki tayaari
फर्रुखाबाद। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को निजीकरण करने के प्रस्ताव को वापस न लेेने के विरोध में विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। विद्युत सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन के प्रभारी सहायक निदेशक ने हड़ताल के दौरान बिजली की समस्याओं का निस्तारण कराने की जिम्मेेदारी विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों को दी है। डीएम ने भी सुपर जोनल के अलावा तीन जोनल व तेरह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए है। एसपी ने सुरक्षा विद्युत उपकेंद्र व कार्यालय में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तहत निगम के अधिकारी व कर्मचारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को निजीकरण न करने की मांग को लेकर अभी तक धरना प्रदशन कर रहे थे। अब प्रांतीय आह्वान पर सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का गठन कर दिया गया है। जिसमें आठ-आठ घंटे की ड्यूटी कर्मचारियों की लगाई गई है। आईटीआई व नगर निगम व बिजली सुरक्षा से जुड़े टेक्निकल कर्मचारियों को विद्युत उपकेंद्र पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा को यह किए गए इंतजाम
सुपर जोनल एडीएम की अगुआई में तीन जोनल व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एएसपी के निर्देशन में तीन सीओ व 13 एसओ अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्थाएं संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने रविवार को फतेहगढ़ व शहर के सभी विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारी एसएसओ व लाइनमैनों की कार्यदायी संस्था से सूची व सभी के मोबाइल नंबर लिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने का प्रयास किया जाएगा। फाल्ट भी संविदा कर्मियों से तत्काल अटेंड कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed