{"_id":"64a85abfe4bf7b8dc20674d7","slug":"houses-filled-with-water-tube-wells-stalled-sloganeering-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-74-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मकानों में भरा पानी, नलकूप हुए ठप, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मकानों में भरा पानी, नलकूप हुए ठप, नारेबाजी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मूसलाधार बारिश में गली मोहल्ले जलमग्न हो गए। पटेल पार्क में दो-दो फीट पानी भरने से दोनों नलकूप की बोरिंग में पानी चला गया। इससे पांच घंटे तक नलकूप बंद रहे। पटेल पार्क में दोपहर बाद तक कीचड़ भरे रहने से बच्चे झूलों का लुत्फ उठाने नहीं पहुंच सके। फतेहगढ़ के तुलसीनगर मोहल्ले के कई घरों में पानी घुसने से परेशान लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सुबह अचानक काले बादलों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। शहर के पटेल पार्क, पलरिया, स्टेट बैंक गली, तलैया फजल इमाम, कछियाना, गंगानगर, सेठ गली, लिंजीगंज, ढुइया, बीबीगंज, भीकमपुरा, बढ़पुर अल्हानगर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। पटेल पार्क में दो-दो फीट पानी भरने से उसमें लगे दो नलकूपों की बोरिंगों में पानी चला गया। इससे पांच घंटे तक नलकूप बंद रहे। पालिका कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी निकाला। पटेल पार्क में बच्चे झूला झूलने भी नहीं पहुंच सके।
फतेहगढ़ के वार्ड 12 तुलसीनगर के कई घरों में पानी घुस गया। मोहल्ले की मंजू श्रीवास्तव, शीतला देवी, पल्लो, गोविंद, धर्मेंद्र के घरों में तो खाना बनाने तक की जगह नहीं बची। जलभराव के चलते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। गलियों में डेढ़-डेढ़ फीट पानी भरने से बच्चों, महिलाओं का निकलना दूभर हो गया। परेशान लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि 20 वर्षों से गली का निर्माण नहीं हुआ। चुनाव के दौरान किया वायदा भी नहीं निभाया जा रहा। मोहल्ले की आशीष कुमारी ने बताया कि हम लोग मुसीबत में हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। शशि और गोपाल पेंटर ने भी बारिश के बाद भरे पानी से हो रही दिक्कतों पर नाराजगी व्यक्त की। नवनिर्वाचित सभासद अनिल तिवारी ने बताया कि गली बनाने के लिए प्रस्ताव दे दिया है। पालिकाध्यक्ष मनमानी से प्रस्ताव पास करती हैं। अगर गली निर्माण का प्रस्ताव पास नहीं होता, तो वह खुद अपने खर्चे से गली बनवाएंगे।
विज्ञापन
वार्ड पांच दीनदयाल नगर के सभासद धर्मेंद्र कनौजिया ने पालिकाध्यक्ष को पत्र देकर कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो वह डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। कहा कि बढ़पुर बगिया, क्रिश्चियन मैदान, मलिन बस्ती आदि घरों में पानी घुसा है। लोग क्रिश्चियन मैदान में समय गुजार रहे हैं। पालिका के सफाई निरीक्षक, सफाई नायक लापरवाह बने हैं। पांच माह से कोई काम नहीं किया गया। ऐसे में वार्ड के लोगों के सामने आमरण अनशन के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने शीघ्र समस्या समाधान की मांग की।