फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Household items burnt due to fire in gas cylinder

Farrukhabad News: गैस सिलिंडर में लगी आग से गृहस्थी का सामान जला

Tue, 19 Sep 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Household items burnt due to fire in gas cylinder
कमालगंज। रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला खेमरैंगाई निवासी रामतीर्थ घर के पास खोखा में परचून की दुकान रखे हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह याकूतगंज स्थित बाजार से सब्जी लेने गया था। घर पर मौजूद पत्नी मोरकली, पुत्र राहुल व शिवम थे। मोरकली रसोई में खाना बना रही थीं। उसी दौरान अचानक आग लग गई। आग को देख महिला व उसके बच्चे घर से भाग गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही रामतीर्थ भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण जैनुल ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम व लेखपाल को दी। करीब पौने घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेखपाल अविनाश मिश्रा ने नुकसान का जायजा लिया।
रामतीर्थ ने बताया कि गैस सिलेंडर से लगी आग छप्पर में पहुंच गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed