{"_id":"643056c5ecdf849bce0c77f8","slug":"household-burnt-due-to-fire-in-three-houses-four-cattle-died-farrukhabad-news-c-12-1-168797-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन घरों में आग से गृहस्थी जली, चार मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन घरों में आग से गृहस्थी जली, चार मवेशी मरे
Fri, 07 Apr 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव जोगपुर में तीन घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। चार मवेशियों की भी झुलकर मौत हो गई। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।
गांव जोगपुर में प्रेम सिंह शाक्य शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे परिवार समेत बैठे थे। इसी दौरान उनके घर में आग लग गई। आग ने पड़ोसी विजय कुमार व प्रमोद के घरों को भी चपेट में ले लिया। लपटें उठते देख ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में प्रेम सिंह के चार मवेशी झुलसकर मर गए। गृहस्थी का सामान, दो बीघा खेत में की गई लहसुन की फसल, जेवर, कपड़े व अनाज आदि गृहस्थी का सामान जल गया।
प्रमोद व विजय कुमार का भी गृहस्थी का सामान व नकदी आदि जल गए। प्रेम सिंह की पत्नी राधा देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं, जैसे-तैसे उन्हें होश में लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर दरोगा दीपक भाटी व लेखपाल धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी सुखदेव सिंह ने मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। लेखपाल ने अग्निपीड़ितों को आग से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।