फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Horse Carriage driver killed in freak

करंट से तांगा चालक की मौत

Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
लालगेट पांचालघाट रोड पर बिजली के पोल के पास चाय पीते समय पोल में करंट उतरने से तांगा चालक की चिपककर मौत हो गई।  करीब आधे बाद आपूर्ति बंद की गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने समझा-बुझा कर परिजनों को शांत कर दिया।थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी राकेश उर्फ कल्लू (32) पुत्र महेंद्र सिंह तांगा चलाता है। बुधवार को वह सवारी लेकर लोहिया अस्पताल आया था।
विज्ञापन


सवारी उतारने के बाद राकेश लालगेट पांचालघाट रोड स्थित रतन कोल्ड स्टोरेज के पास होटल से चाय ली और बिजली के पोल के पास बैठकर पीने लगा। इस दौरान पोल में करंट उतरने से वो उसकी चपेट में आ गया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने राकेश को बाहर निकाला और इसकी सूचना बिजली विभाग के अफसरों को देने का प्रयास किया, लेकिन उनके नंबर नहीं लग पा रहे थे। कादरीगेट चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने लोगों से एक्सईएन का नंबर लेकर उनसे बात की तब कहीं जाकर आधे घंटे बाद आपूर्ति बंद की गई।

हादसे की सूचना पर एसएसआई मिर्जा सदरे आलम बेग फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। मृतक की मां नन्ही देवी, बहनोई बबलू, पत्नी पूनम के अलावा अन्य लोग अस्पताल आ गए। इस दौरान परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर जाम लगाने का प्रयास किया।


इस पर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही राकेश की जान गई है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना था कि घटना से पहले कादरीगेट चौराहा पर फाल्ट हुआ।

इसके बाद बिजली के पोल का इंसुलेटर टूट गया। इसके बाद पोल में करंट आने से राकेश की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed