फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hooter came out, stunned to tell MLA's car

हूटर बजाकर कानपुर के विधायक की कार बता झाड़ा रौब

Wed, 05 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hooter came out, stunned to tell MLA's car
हूटर बजाते निकला, विधायक की कार बता झाड़ा रौब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस की नीली लाल बत्ती लगी कार का हूटर बजाकर युवक जिला जेल चौराहे से निकले। यातायात प्रभारी ने रोका तो चालक ने कानपुर के विधायक की कार बताकर पुलिस पर रौब झाड़ा। इस पर यातायात प्रभारी ने कार को सीज कर दिया।
जिला जेल चौराहे पर यातायात प्रभारी देवेश कुमार बुधवार को टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार हूटर बजाते निकली। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुकी। कुछ देर बाद कार फिर से निकली। इस बार चालक ने दूर से हूटर बजाना शुरू कर दिया। कार के अंदर पुलिस की लाल नीली बत्ती भी जल रही थी।
विज्ञापन

इस पर ट्रैफिक सिपाहियों ने घेरकर रोक लिया। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पूछने पर चालक ने बताया कि कार कानपुर के विधायक की है। यातायात प्रभारी देवेश ने जब एप पर कार के मालिक के बारे में जानकारी की तो वह किसी विवेक के नाम निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली सदर के मोहल्ला मकरंदनगर निवासी चालक संजीव को सिपाहियों ने उतारा और जमकर फटकार लगाई। यातायात प्रभारी ने कार को सीज कर दिया और चालान की प्रतिलिपि चालक को दे दी। कार को कोतवाली फतेहगढ़ में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed