फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Honorarium of Anganwadi workers the government will

सरकार बनी तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ेगा

Thu, 09 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of Anganwadi workers the government will
चुनावी रैली के दौरान अभिनंदन करते केशवप्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कंपिल के केएसआर इंटर कॉलेज के ग्राउंड में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह खटिक के पक्ष में चुनावी जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि बसपा, सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बरबाद किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गुंडागर्दी का नामोनिशान मिटा देंगे। भ्रष्टाचार खत्म होगा।
विज्ञापन


कब्जा की गई जमीनें खाली कराई जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। अब बुआ व बबुआ का खेल खत्म हो चुका है।  उन्होंने अखिलेश व मायावती को सांपनाथ व नागनाथ की संज्ञा दी। कहा कि सपा ने जो भी दिया है वह जाति, धर्म देखकर दिया है। सरकार बनते ही भर्ती घोटाले समेत उनके काले कारमानों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


सपा सरकार में व्यापारी, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मथुरा कांड पर कहा कि सपा के गुंडों ने कब्जा कर रखा था। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसानों का कर्ज माफ  करने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का तो कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस के राहुल गांधी कहते हैं कि आलू बनाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि आलू खेत में उगते हैं न कि फैक्ट्री में बनाए जाते हैं।


उन्होंने कहा प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के समय के राष्ट्रीय राजमार्ग आज भी चल रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बने राजमार्ग ऊबड़ खाबड़ हो गए है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कर पाकिस्तान से आ रहे नकली नोट को रोका गया है। पड़ोसी देश इस पैसे से आतंकवादी फैक्ट्री चला रहा था। भाजपा दहशतगर्दी खत्म करेगी। सपा, बसपा ने शिक्षा व्यवस्था बरबाद कर दी है। इसे सुधारा जाएगा। उन्होंने सपा लोकसेवा आयोग को भ्रष्टाचार आयोग बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed