फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HM Cricket Club beat Sporting by 20 runs

एचएम क्रिकेट क्लब ने स्पोर्टेगिं क्लब को 20 रन से हराया

Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
HM Cricket Club beat Sporting by 20 runs
स्टेडियम फतेहगढ़ में मैन आफ द मैच की खिलाड़ी सलमान पठान को ट्राफी देते ब्रजेश प्रताप सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
एचएम क्रिकेट क्लब ने स्पोर्टिंग को 20 रन से हराया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सेमीफाइनल मैच में एचएम क्रिकेट क्लब गुरसहायगंज ने स्पोर्टिंग क्लब को 20 रन से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सलमान पठान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मंगलवार को डॉ. दिनेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। एचएम क्रिकेट क्लब गुरसहायगंज के कप्तान आमिर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। एचएम क्लब ने 20 ओवर में 149 रन बनाए। टीम की ओर से सलमान पठान ने 50, शिवा ने 18, तौकीर ने 18 व बॉबी ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन

स्पोर्टिंग क्लब फर्रुखाबाद के खिलाड़ी राजरिषी ने तीन व गौरव, प्रियांशु व केपी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में उतरी स्पोर्टिंग क्लब की टीम निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट खोकर महज 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएम क्लब ने बीस रन से स्पोर्टिंग क्लब को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। बृजेश प्रताप सिंह ने सलमान पठान को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देकर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका रफीकुल अंसारी व मिर्जा वसीम बेग ने निभाई। आयोजक मोनू ठाकुर, अभय प्रताप सिंह, पंकज यादव, प्रिंस, उत्तम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed