फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   History-sheeter Gabbar opened fire at a lawyer's house.

Farrukhabad News: हिस्ट्रीशीटर गब्बर ने वकील के घर पर की फायरिंग

Wed, 18 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter Gabbar opened fire at a lawyer's house.
फोटो-32 गांव बांसमई में अ​धिवक्ता के घर के बाहर फायरिंग के बाद लगी भीड़। संवाद
नवाबगंज। गांव बांसमई में रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर ने मंगलवार शाम वकील के दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौज करने के बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। प्रधान के ललकारने पर हिस्ट्रीशटर अपने साथियों के साथ कार से भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बांसमई निवासी अधिवक्ता ऋतुराज प्रताप व्यापारी भी हैं। उनका गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर गब्बर सिंह से विवाद चल रहा है। ऋतुराज प्रताप सिंह के मुताबिक उन्होंने थाना नवाबगंज में गब्बर और उसके तीन साथियों के खिलाफ दरवाजे पर गाली गलौज और फायरिंग की प्राथमिकी 14 दिसंबर 2025 को दर्ज कराई थी। इसके बाद उनके खेत से ट्रांसफार्मर का तेल व सामान चोरी हो गया था। इस मामले में भी गब्बर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तब वह फरार है। मंगलवार शाम लगभग 6:30 पर ऋतुराज प्रताप और उनके भाई अनुराग प्रताप सिंह पड़ोसी गांव करनपुर में दावत खाने गए थे।
विज्ञापन



घर पर महिलाएं थीं। इसी बीच गब्बर अपने साथियों के कार से गांव पहुंचा और ऋतुराज प्रताप के दरवाजे पर जमकर गाली गलौज किया और तमंचे से फायरिंग कर दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन हाथ में असलहा देखकर लोग रुक गए। ऋतुराज के परिवार के ही ग्राम प्रधान अमित प्रताप सिंह पहुंचे और उसे ललकारा। इसके बाद वह वहां से भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पुलिस ने जांच की है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed