फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   History sheeter arrested with illegal arms stock

अवैध शस्त्रों के जखीरा सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested with illegal arms stock
पुलिस गिरफ्त में अनिल सिंह उर्फ नीलू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना पुलिस ने एक तमंचा फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी से 31 बने व चार अधबने तमंचे, इन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी चला रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसका बेटा मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को सोमवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि कमालगंज क्षेत्र के हाजीनगला गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अनिल सिंह उर्फ नीलू अपने घर में तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने रविवार की रात अनिल के घर में दबिश दी। पुलिस को देखकर अनिल का बेटा आकाश फरार हो गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर वहां से 31 बने व चार अधबने तमंचे, रसोई गैस सिलिंडर, तमंचे की नालें, लकड़ी की बटें व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमंचों की मांग बढ़ गई है। तीन से चार हजार रुपये में वह तमंचा बेचता था। मामले में अनिल व उसके बेटे आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ डकैती, लूट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, जानलेवा हमले समेत 13 मामले दर्ज हैं। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन सभागार के बाहर मेज पर रखे बरामद तमंचे व असलहे बनाने के उपकरण। संवाद

पुलिस लाइन सभागार के बाहर मेज पर रखे बरामद तमंचे व असलहे बनाने के उपकरण। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed