फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hindi Hindustan form , his life will Urdu

हिंदी हिंदुस्तान बनेगी, उर्दू उसकी जान बनेगी

Mon, 13 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 13 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hindi Hindustan form , his life will Urdu

मीर अजीजुल्लाह मक्की शाह बाबा की दरगाह में चल रहे

विज्ञापन
उर्स में कव्वालों ने नातिया कलाम सुनाकर शमा बांध दिया। अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर मनौती मांगी। इस दौरान लगे मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

कसबा स्थित मक्की शाह बाबा की दरगाह में चल रहे उर्स का आगाज मौलाना साजिद अली ने कुरआन की तिलावत कर किया। इस दौरान कव्वाली का आयोजन किया गया। कव्वाल मंसूर मतलूब ने कलाम सुनाया हिंदी हिंदुस्तान बनेगी और उर्दू उसकी जान बनेगी, दोनों शब्दों को मिलाकर भारत की पहचान बनेगी।

इसके साथ ही दिल्ली से आए कव्वाल गुलाम साबिर और राजस्थान से आए कव्वाल यूसुफ परवेज ने भी एक से बढ़कर एक कलाम सुनाए। अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी। दरगाह के पास लगे मेला का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

बच्चों ने जहां झूले का लुत्फ लिया। वहीें बड़ों ने सर्कस  देखा। महिलाओं ने सौंदर्य प्रशाधन की दुकानों पर जमकर खरीददारी की। मौलाना साजिद अली ने बताया कि 13 अप्रैल को उर्स का समापन होगा। इस अवसर पर शाकिर अली, वकार खां, महफूज खां, बबलू खां और मोहम्मद आरिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed