Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Higher levels of all platforms

ऊंचा होगा सभी प्लेटफार्मों का लेवल

Fri, 06 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Higher levels of all platforms

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण आधा घंटे में ही करके लौट गए। निरीक्षण से पहले वह करीब डेढ़ घंटे तक स्पेशल ट्रेन में ही बैठे रहे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मातहतों को निर्देश दिए कि जल्द ही सभी प्लेटफार्मों को हाईलेवल बनवाया जाए।

विज्ञापन


साथ ही मॉडल स्टेशन टिकट घर पर ही तत्काल बुकिंग सेंटर खोले जाने के निर्देश दिए। जीएम के निरीक्षण को लेकर स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उनके जाते ही फिर से बदइंतजामी छा गई।
विज्ञापन


महाप्रबंधक राजीव मिश्रा गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे स्पेशल ट्रेन से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उनकी ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर रुकी। करीब 8.40 बजे महाप्रबंधक निरीक्षण करने के लिए प्लेटफार्म संख्या तीन पर उतरे। ट्रेन से उतरते ही उन्होंने प्लेटफार्म को लो लेवल देखा तो स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश श्रीवास से इसके बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्लेटफ ार्म  हाईलेवल करवाए जाने के लिए टेंडर डाले गए थे। बाद में निरस्त कर दिए गए। उन्होंने एसएस को निर्देश दिए कि प्लेटफार्म संख्या 2, 3 व 4 को जल्द ही हाईलेवल करवाएं। प्लेटफार्मों पर डिस्पले बोर्ड न देख वह हैरान रह गए। उन्होंने एसएस से इसकी जानकारी ली। कहा कि डिस्पले बोर्ड न लगने से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी करने के लिए दिक्कत होती होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्लेटफार्मों पर डिस्पले बोर्ड लगवाया जाए।

इसके बाद जीएम प्लेटफार्म संख्या पांच पर पहुंचे। यहां से वह पीछे के दरवाजे से आरक्षण केंद्र कक्ष में घुस गए। केंद्र पर आरक्षण पर्यवेक्षक वारिज गंगवार अकेले बैठे थे। उन्होंने टिकटघर के बारे में पूछा तो बताया गया कि टिकटघर आरक्षण केंद्र से दूर बना है।


इस पर उन्होंने वाणिज्य अधीक्षक को निर्देश दिए कि मॉडल स्टेशन पर बने टिकटघर में ही तत्काल टिकट बुकिंग केंद्र खोला जाए। इस अवसर पर इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अजय वार्ष्णेय, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसी लाठे, मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक एचआर राव, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर एचके अग्रवाल और मुख्य इंजीनियर निर्माण रामजनम आदि अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed