फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   High voltage drama in police station between girls who are adamant on living as husband and wife

Farrukhabad News: पति-पत्नी के रूप में रहने पर अड़ीं युवतियों का थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 21 Jun 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
High voltage drama in police station between girls who are adamant on living as husband and wife
फर्रुखाबाद। चार माह पहले घर से लापता युवतियों को खोजकर पुलिस थाने ले आई। कई घंटे हाईवोल्टेड ड्रामा हुआ। दोनों युवतियों के परिजन समझाते रहे, मगर वह पति-पत्नी के रूप में रहने पर अड़ी रहीं। हालांकि मशक्कत के बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के आवास विकास चौकी क्षेत्र की युवती चार माह पहले दूसरी युवती के साथ लापता हो गईं थीं। युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद आवास विकास चौकी प्रभारी सुधा पाल और दरोगा अनिल सिकरवार ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दोनों युवतियों को खोज लिया। गुरुवार को पुलिस दोनों युवतियों को थाने लाई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन भी थाने पहुंच गए। जब परिजनों के साथ जाने की बात कही, तो युवतियों ने ड्रामा शुरू कर दिया। वह हर हाल में साथ-साथ रहने की बात कह रही थीं। अस्पताल निवासी युवती ने बताया कि वह पति और दूसरी युवती ने बताया कि वह पत्नी के रूप में रह रही हैं। वह हर हाल में एक साथ ही रहेंगी। कई घंटे ड्रामे के बाद आखिरकार दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान कुछ तमाशबीन लोग भी खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed