{"_id":"5fa434768ebc3e5fac5ab949","slug":"high-alert-farrukhabad-news-knp5926598178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज को हाई अलर्ट, जिले को तीन जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज को हाई अलर्ट, जिले को तीन जोन में बांटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जुमे की नमाज के लिए 6 नवंबर को जिलाधिकारी ने जनपद में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। जिले को तीन जोन व 13 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया। शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने को सिटी मजिस्ट्रेट को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जुमे की नमाज पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी को एडीएम विवेक श्रीवास्तव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। तीनों तहसील क्षेत्र में क्षेत्रीय एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया।
वहीं, फतेहगढ़, शहर व मऊदरवाजा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य कानून-व्यवस्था देखेंगे। जिलाधिकारी जनपद के 13 थानों में एएसडीएम नरेंद्र सिंह, तीनों तहसीलदार, एएमए, नायब तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, अधिशासी अभियंताओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल मिश्र ने एएसपी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तीन सीओे को जोनल व थानाध्यक्षों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाते हुए क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा कि सेक्टर टीम अपने जोनल को रिपोर्ट करेंगी, वहीं, जोनल टीमें उनका सहयोग करेंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट अफवाहों का तत्काल खंडन कर भीड़ लगने से रोकने व स्थानीय लोक व्यवस्था के तहत विधिक कार्रवाई करेंगे।