फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   helth,farrukhabad news,ayushman bharat

संगिनी व आशाओं को मिलेगा पांच लाख का मुफ्त इलाज

Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
helth,farrukhabad news,ayushman bharat
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात आशा व संगिनी को अब पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए अब इनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। एनएचएम के मिशन निदेशक ने जनपद की आशाओं व संगिनियों का विवरण मांगा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के संकल्पपत्र में शामिल आशा व संगिनी के आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने जारी कर दिया है। जनपद में कुल 1577 आशा व 60 संगिनी तैनात हैं। इनमें 77 आशा शहर में तैनात हैं, जबकि 1500 ग्रामीण क्षेत्र में सेवाएं दे रहीं हैं। लोगों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विज्ञापन

अब इन्हें आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए मिशन निदेशक ने जिले में तैनात आशाओं व संगिनियों का पूरा विवरण मांगा है। आयुष्मान भारत योजना के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि आशा व संगिनी के आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश मिला है। इससे आशा व संगिनी प्रति वर्ष पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed