फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hearing the leopard's roar, the workers are putting camber sweat

तेंदुआ की दहाड़ सुनकर कैमरें लगा रहे कर्मचारियों के छूटे पसीने

Wed, 02 Dec 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hearing the leopard's roar, the workers are putting camber sweat
तेंदुआ के पंजे के निशान को खोजते अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। कैमरे लगाते समय तेंदुए की दहाड़ सुनकर वन विभाग के कर्मचारियों के होश उड़ गए। इससे कैमरे लगाने का काम बंद कर दिया। हालांकि बुधवार तक 25 नाइट विजन कैमरे लगाए जाने की बात विभाग ने कही है। टीम को कांबिंग के दौरान पंजों के नए निशान नही मिले है। ग्रामीणों में दहशत है।
तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर कंचनपुर में कई दिनों से तेंदुए का आतंक है। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं। अब तक कामयाबी नहीं मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए मुख्य वन संरक्षक अधिकारी केके सिंह व डॉ. आरके सिंह ने भी डेरा डाल रखा है। मंगलवार को गांव पहुंच कर पंजे के निशान देखे थे। ग्रामीणों से भी जानकारी ली थी। पहचान के लिए नाइट विजन कैमरे लगाने का भी काम शुरू हो गया था। मंगलवार शाम 6 बजे वन विभाग के कर्मचारी कैमरा लगा रहे थे, तभी तेेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। इससे ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारी घबरा गए। कैमरे लगाने का काम बंद कर दिया गया। तब तक 11 कैमरे ही लगाए जा सके थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुख्य वन संरक्षण अधिकारी केके सिंह, डीएफओ पीके उपाध्याय ने क्षेत्रीय वन अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के साथ गांव पहुंच कर कांबिग की। इस दौरान शेर या तेंदुआ के पंजों के कोई नए निशान नहीं मिले है। टीमें लगी हुई हैं। डीएफओ ने बताया है कि जो कैमरे लगाए गए थे उनमें सियार व एक गोवंश का ही फुटेज मिला है। बुधवार तक 25 कैमरे लग गए है। जो भी जानवर होगा वह जल्द पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed