फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hearing about 28 condemned buses in the depot, GM Operations warned of suspensionHearing about 28 condemned buses in the depot, GM Operations warned of suspension

Farrukhabad News: डिपो में 28 कंडम बसें सुन जीएम संचालन को निलंबन की चेतावनी

Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hearing about 28 condemned buses in the depot, GM Operations warned of suspensionHearing about 28 condemned buses in the depot, GM Operations warned of suspension
फर्रुखाबाद। बस अड्डा का निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को डिपो में 28 बसें कंडम होने की जानकारी हुई, तो नाराज हो गए। उन्होंने जीएम संचालन अनिल कुमार को मोबाइल पर झूठ बोलने की बात कहकर निलंबित करने की चेतावनी दी। कहा कि बसों की जरूरत न होने की बात कही जाती है, जबकि डिपो में कंडम बसें हैं। एआरएम से कहा कि शीघ्र 20 नई बसों का प्रस्ताव बनाकर भेजें। निगम जनसेवा के लिए है। घाटे में दिखाकर अब बसें बंद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शनिवार शाम बस अड्डा पहुंचे। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद बस अड्डा का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने कई दशक पहले चलने वाली बसें बंद करने की शिकायत की। इस पर परिवहन मंत्री ने एआरएम राजेश कुमार से कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि बसें चलाने के लिए कहें, तुरंत चलाएं। इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। पर्यटन स्थलों तक बस सेवा न होने की शिकायत पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा, वाराणसी को जिले के नीबकरोरी, संकिसा, कंपिल आदि पर्यटन स्थलों से जोड़ें। मंत्री ने बसों की संख्या और हालात की जानकारी ली। बताया गया कि 28 बसें कंडम हालत में हैं। पहले एआरएम से नाराजगी जताई, फिर निगम के जीएम संचालन अनिल कुमार को अपने मोबाइल से फोन मिलाया। मंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद में 28 बसें कंडम हैं। हमारे पास बसें खरीदने के पैसे बचे पड़े हैं। तुम बसों की जरूरत न होने की बात कह देते हो। पर्यटन स्थलों पर बसें नहीं चल पा रही हैं। बहानेबाजी करोगे, तो निलंबन की कार्रवाई कर देंगे। एआरएम से कहा कि तुरंत 20 बसों नई बसों का प्रस्ताव बनाकर भेजेंंगे। पहले जहां भी बसें चलती थीं, उन्हें चलाएं। जनप्रतिनिधि के प्रस्तावों पर तुरंत अमल करें। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन भी देखे। भाकियू भानु गुट जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर ने कड़हर और नवाबगंज होकर दिल्ली बस चलाने के लिए पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हर जिले में बनेगा एअरपोर्ट जैसा एक बस अड्डा
परिवहन मंत्री ने बातचीत में कहा कि अब बस अड्डों को एअरपोर्ट की तरह बना रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में एक बस अड्डा एअरपोर्ट जैसा होगा। फर्रुखाबाद भी उनमें शामिल किया जाएगा। पैसे की कोई कमी नहीं है। अब एक बार में पांच बसें चार्ज होने वाली चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। शीघ्र ही इलेक्ट्रिक बसें की बड़ी खेप आएगी। उसमें स्थानीय डिपो को भी दी जाएंगी।

-------------
महाराणा प्रताप के नाम पर बस अड्डा के नामकरण पर होगा विचार
फर्रुखाबाद। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने परिवहन मंत्री को पत्र दिया। उसमें कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो चुकी। बस अड्डे का नामकरण उन्हीं के नाम पर होना चाहिए। परिवहन मंत्री ने प्रस्ताव बनाकर भेजने के बाद विचार करने का आश्वासन दिया। हालांकि बस अड्डे का इससे पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका में रहे रामनारायण आजाद के नाम का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन की ओर से शासन में लंबित है। अब देखना यह है कि बस अड्डा का नामकरण किसके नाम से होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed