फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health workers in Farrukhabad threaten to shut down all work

फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने धरने में दी सभी काम बंद करने की धमकी

Thu, 29 Oct 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health workers in Farrukhabad threaten to shut down all work
लोहिया अस्पताल में प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति को नियमविरुद्ध बताते हुए उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने आंदोलन जारी रखा। कहा कि संविदा कर्मियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि दोनों कर्मियों की संविदा बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिले के सभी अस्पतालों में धरना-प्रदर्शन कर स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया। लोहिया अस्पताल में नारेबाजी भी की गई। चेतावनी दी कि शुक्रवार से सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन होगा। धरना स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री पंकज शुक्ला ने पहुंचकर समर्थन दिया। कहा कि अभी इमरजेंसी ड्यूटी को छोड़ सभी प्रदर्शन में शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन में डॉ. सुधीर, सुनीता मिश्रा, नेहा दीक्षित, रेनू, सुषमा, राजीव दीक्षित, अभिषेक, अंकित, हिमांशु त्रिपाठी, प्रदीप यादव, साबिर हुसैन, नरेंद्र मिश्रा, आकाश सक्सेना, संजय कुमार, डॉ. मंजुलता वर्मा आ दि थे।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर धरना दिया। कहा, साथी जनक सिंह व इंद्रजीत को बिना किसी कारण बताओ नोटिस दिए सेवा समाप्त कर दी। सीएमओ ने ज्ञापन के बावजूद सेवाएं बहाल नहीं की। लिहाजा हम लोग काम बंद करने को मजबूर हो गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ कटियार ने बताया कि एएनएम, एलटी, स्टाफ नर्स व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर समेत 75 कर्मचारी सीएचसी पर तैनात हैं। सभी धरने पर बैठे हैं। इमरजेंसी सेवा छोड़ सभी काम बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed