फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health temple staff is handed over to the nurse, there is also shortage of medicineHealth temple staff is handed over to the nurse, there is also shortage of medicine

Farrukhabad News: आरोग्य मंदिर स्टाफ नर्स के हवाले, दवा के भी लाले

Wed, 19 Nov 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Health temple staff is handed over to the nurse, there is also shortage of medicineHealth temple staff is handed over to the nurse, there is also shortage of medicine
फोटो-27 बेवर रोड भोलेपुर आरोग्य मंदिर में बैठी स्टाफ नर्स। संवाद
फर्रुखाबाद। नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्टाफ नर्स के हवाले हैं। डॉक्टर न होने के साथ ही मरीजों को दवाई के भी लाले हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में मिलने वाले डॉक्टर अब गायब हैं। इससे मरीजों को आरोग्य मंदिरों का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने अधिकारी नामित कर 14 नवंबर को नगरीय आयुष्मान मंदिरों का निरीक्षण कराया तो सब कुछ ठीक मिला। सभी 12 केंद्रों पर डॉक्टर व स्टाफ मौजूद था। इसके बाद हालात फिर जस के तस हो गए। मंगलवार को आरोग्य मंदिर श्याम नगर में स्टाफ नर्स अंजू कटियार व कर्मचारी जया द्विवेदी मौजूद थीं। डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। यहां हैंडपंप खराब, बिल बकाया होने से बिजली कनेक्शन कटा था।
विज्ञापन

आरोग्य मंदिर में आईड्रॉप, दर्द का ट्यूब, कैल्शियम सीरप, खांसी का सीरप व गैस की दवाई काफी दिनों से नहीं है। मांगपत्र भेजा गया है। वहीं आरोग्य मंदिर नारायणपुर में डॉ.रविरतन व दो महिला सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद थीं। डॉक्टर ने बताया कि स्टाफ नर्स अंजू कटियार और उनकी दोनों आरोग्य मंदिरों पर सप्ताह में तीन-तीन की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ दवाएं कम हैं, वह मंगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोग्य मंदिर बेवर रोड भोलेपुर में स्टाफ नर्स शीतल जार्ज अकेली बैठी थीं। डॉक्टर की कुर्सी खाली और सपोर्टिंग स्टाफ भी गायब कुछ दवाएं रखी थीं। पूछने पर स्टाफ नर्स ने बताया कि डॉ.नूरुल हुदा की लोहिया अस्पताल में तैनाती है। सपोर्टिंग स्टाफ रजत दीक्षित ने तबीयत ठीक न होने की बात कहकर आने से मना कर दिया। एक सप्ताह से ही केंद्र खोला जा रहा है, इससे कुछ दवाएं ही दी गईं। उन्होंने आरोग्य मंदिर पर महिला स्टाफ की तैनाती की मांग की है।



मरीजों को दवा नहीं, टेली मेडिसिन सेवा ठप
संकिसा। नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के वार्ड महारानी लक्ष्मीबाई नगर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ शिवम राजपूत मौजूद मिले। लैपटॉप का प्रिंटर खराब होने से टेलीमेडिसिन सेवा भी ठप थी। सीएचओ ने बताया कि जांच सामग्री उपलब्ध है और टीबी को छोड़कर सभी जांचें भी कर रहे हैं। कुल 84 प्रकार की दवाइयाें में 6 प्रकार की नहीं हैं। इससे मरीजों को कफ सीरप, गैस की दवा, दर्द नाशक ट्यूब नहीं दे पा रहे हैं। एएनएम आराधना राजपूत मौजूद मिलीं। शौचालय निष्प्रयोज्य होने से पूछने पर बताया कि मरम्मत का कार्य चल रहा है। (संवाद)

फोटो-27 बेवर रोड भोलेपुर आरोग्य मंदिर में बैठी स्टाफ नर्स। संवाद

फोटो-27 बेवर रोड भोलेपुर आरोग्य मंदिर में बैठी स्टाफ नर्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed