फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

सीएमओ कार्यालय में झोलाछाप का पटल प्रभारी से विवाद

Wed, 28 Oct 2020 07:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
health
सीएमओ कार्यालय में लिपिक से होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बिना लाइसेंस व चिकित्सीय प्रमाणपत्र के क्लीनिक व पैथोलॉजी चलाने में एफआईआर दर्ज होने बाद झोलाछाप बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचा। समझौते की बात न बनने पर पटल प्रभारी से जमकर नोकझोंक हुई। झोलाछाप ने खुद को गोरक्षा समित का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया तो पटल प्रभारी ने भाजपा के हाईकमान से संपर्क होने की बात कही। झोलाछाप ने अभद्रता करने की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष से की है।
विज्ञापन

झोलाछाप उन्मूलन के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य ने पटल प्रभारी ऋषि गोपाल तिवारी की जांच आख्या पर शमसाबाद कस्बे के गंगा रोड स्थित लाइफ लाइन पैथोलॉजी व बिना चिकित्सीय प्रमाणपत्र के क्लीनिक चलाने में एमए खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एमए खान बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचा। पटल प्रभारी से मामला निपटाने को कहा। ये भी कहा कि वह गोरक्षा समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। हमेशा से भाजपा में हैं।
विज्ञापन

इस पर ऋषि गोपाल ने अपने संपर्क भाजपा हाईकमान से होने की बात कही। समझौते की बात न बनने पर एमए खान ने कहा कि सरकार होने के बावजूद भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जबकि शमसाबाद में 25 झोलाछाप क्लीनिक चला रहे हैं। उनसे हर महीने वसूली भी की जाती। इसी से कार्रवाई नहीं की जा रही है। खान ने दलील दी कि वह क्लीनिक नहीं चलाता। उस भवन में उसका कार्यालय है। बात बिगड़ते देख वह वहां से चला गया। बताया कि लिपिक द्वारा अभद्रता करने की उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत की है। दूसरी ओर ऋषि गोपाल तिवारी ने बताया कि झोलाछाप ने उनके कार्यालय में आकर समझौते के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed