फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   health

विदेश से लौटी युवती के पिता ने टीम से की अभद्रता

Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
health
विदेश से घर लौटी युवती के घर पहुंचे अफसरों से अभद्रता करता पिता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिला प्रशासन को विदेश से चार अन्य लोगों के आने की सूचना मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गए। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी टीम के साथ विदेश से लौटी एक युवती के घर शुक्रवार दोपहर में पहुंचे, तो उसके पिता ने अभद्रता कर दी। काफी समझाने पर भी अफसरों को युवती से बात नहीं करने दी गई। इसके अलावा डाक्टर दंपति समेत तीन लोग कोरेनटाइन प्रोटोकाल का पालन करते दिखे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड कोतवाली पुलिस के साथ लोहाई रोड स्थित एक डॉक्टर दंपति के घर पहुंचे। ये चार मार्च को नेपाल के काठमांडू गए थे। 12 मार्च को घर आ गए। तभी से कोरेनटाइन प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर से नहीं निकल रहे हैं। यहीं की एक युवती भी विदेश से लौटी थी।
विज्ञापन

अधिकारी जब उनके घर पहुंचे, तो पिता और अन्य परिजन निकले। पिता ने बेटी से बात कराने से इनकार कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट जब समझाने का प्रयास किया, तो वह अभद्र भाषा पर उतर आए। इससे अधिकारी वापस चले गए। इसके अलावा अन्य एक के घर भी टीमें गईं। परिजनों ने टीम को बताया कि जो भी विदेेश से आए हैं, उनसे कोरेनटाइन प्रोटोकाल का पालन कराया जा रहा है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने बताया कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनकी रुटीन मॉनीटरिंग हो रही है। जैसा कुछ मिला है, उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed